Top 5 Village Business Kaise Suru kare : घर बैठे गांव में बिजनेस शुरू करें, महीनों में होगा लाखों का टर्नओवर

Top 5 Village Business Kaise Suru Kare : नमस्कार दोस्तों यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं और स्वयं का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको बिजनेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जिसके माध्यम से ही आप अपने बिजनेस आइडिया को प्रभावशाली बनाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं, जिसको आप ग्रामीण क्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ इस बिजनेस को शुरू करने में अधिक लागत नहीं आएगी और कम से कम धनराशि में अपने व्यवसाय को शुरू करके ऑनलाइन स्तर पर ग्रोथ कर सकते हो।

इन पांचों बिजनेस आइडियाज में से किसी एक का चयन करके आप अपने व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल व्यवसाय शुरू करने में रुचि होनी चाहिए। जिसके आधार पर ही आप अपने व्यवसाय को शुरू कर पाएंगे। हालांकि आपको बता दें की इनमें से कुछ व्यवसाय ऐसे हैं, जिनके द्वारा तुरंत ही इनकम जनरेट होना शुरू हो जाएगी और कुछ ऐसे हैं जो कि प्राफिट बनाने में समय लेंगे। लेकिन उसके पश्चात आपका अच्छा प्रॉफिट बनने लगेगा।

1. Online Kande ( Upla ) Sell Business 

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कंडे बेचने का व्यवसाय बहुत ही अच्छा है। इसको अलग-अलग क्षेत्रों में उपले के नाम से भी जाना जाता है, जो की गाय एवं भैंस जैसे पशुओं के गोबर से बनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की संख्या अधिक होती है और व्यक्ति निजी स्तर पर भी पशु पालन करतें है। जिसके गोबर के कंडे बनाकर ऑनलाइन बेचे जा सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन पर पार्टनर प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा। जिससे कि व्यक्ति को ऑनलाइन स्टोर मिल जाएगा। 

इस प्लेटफार्म पर वह प्रोडक्ट के तौर पर कंडे की लिस्टिंग करनी होगी, इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन स्तर पर प्रत्येक कंडे को ₹4 से लेकर ₹6 तक बेंच कर सकते हैं। हालांकि अधिक धनराशि पर भी लिस्टिंग की जा सकती है। यदि आप प्रत्येक दिन में कम से कम 1000 कंडे बेचते हैं, तो उसकी कीमत लगभग ₹6000 हो जाएंगी। जो की महीने के 1 लाख 80 हजार रुपए बन जाते हैं। इसीलिए यह व्यवसाय ग्रामीण वासियों के लिए सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल है, क्योंकि कंडे बनाने में किसी भी प्रकार की अधिकतम लागत नहीं आती है।

Read More : Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme : कैनबरा बैंक से 50 लाख रुपए तक शिक्षा लोन पाएं, न्यूनतम ब्याज दर पर

2. Hawan Samagri Wood Sell Business 

पूजा पाठ के कार्यों में हवन करने के लिए लकड़ियों की आवश्यकता होती है, जिसके लिए आम की सूखी लकड़ियों का होना आवश्यक है। जिसके माध्यम से हवन संपन्न किया जाता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली लकड़ी शुद्ध आम की नहीं होती है, जिसके कारण व्यक्ति मजबूरी में मार्केट की हवन‌ सामग्री लकड़ियों को खरीदता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध आम के बगीचों से लड़कियां एकत्रित कर सकते हैं, जिसको आप ऑनलाइन अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म पर बेचकर व्यवसाय बना सकेंगे। 

इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन स्तर पर शुद्ध आम की लकड़ी के लिए आप 100 से लेकर 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लिस्टिंग कर सकते हैं। जिससे यदि आप महीने की 10 कुंटल भी आम की शुद्ध लकड़ी बेचते हैं, तो आप इसके माध्यम से 1,20,000 की सेल कर देंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि 10  कुंटल लकड़ी को आप ग्रामीण स्तर पर लगभग 10,000-20,000 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा लगभग 10,000 रुपए के आसपास ऑनलाइन खर्च होगा, जिससे कि आपके पास 90,000 रूपए नेट प्रॉफिट बनेगा।

3. Fruit Garden Business 

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपके पास ग्रामीण क्षेत्र में जमीन उपलब्ध है तो आप उसमें फल का बगीचा लगा सकते हैं, जिसमें सभी प्रकार के मौसमी फलों को लगाकर एक बड़ा बिजनेस बनाने का मौका है। जो कि शुरुआती समय में इन्वेस्टमेंट मांगेगा, लेकिन तीन से चार साल के बाद यह बगीचा आपके बिजनेस को तेजी से ग्रोथ करने के लिए तैयार हो जाएगा। जिसको आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों स्तर पर चला सकेंगे। 

इस फ्रूट बगीचे में आम, अमरूद, बेर, करौंदा, केला, बेल, आंवला, अंगूर लीची, मुसम्मी, संतरा जैसे सभी प्रकार के पेड़ों को लगाना है। जिससे कि आपके पास प्रत्येक महीने में मौसम के अनुसार फल उपलब्ध रहेंगे। जिसको आप लोकल मार्केट के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में भी बेंच सकेंगे। इसके अलावा विदेशों में भी एक्सपोर्ट करके रुपए कमाए जा सकते हैं। हालांकि आपकी जानकारी के बता दें कि यदि आप 6- 8 एकड़ में फ्रूट बगीचा लगाते हैं, तो उसके द्वारा आप 4 से 5 लाख रुपए महीना कमाना शुरू कर सकते हैं।

Read More : 5 Best Way To Make Money Telegram : टेलीग्राम से रुपए कमाने के बेहतरीन तरीके तुरंत जानें

4. Vegetable Crops Business 

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी फसलों को कृषि के अनुसार करते हैं, लेकिन आजकल के समय की पहल को देखते हुए अब आप ग्रामीण क्षेत्र में सब्जियों की फसल व्यवसाय के आंकड़ों के अनुसार कर सकते हैं। यदि आपके पास स्वयं की जमीन है, तो आप उसमें सभी प्रकार के मौसम की सब्जी फसल को करके अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। जिसमें टमाटर, आलू, बन्दगोभी, फूलगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, मशरूम, मटर, शलजम, प्याज, मूली जैसी सभी प्रकार की फसलों को किया जाए। हालांकि आपको बता दें की यदि आपके पास स्वयं की जमीन नहीं है, तो आप जमीन को किराए पर भी ले सकते हैं।

दरअसल सब्जी की फसल ऐसा बिजनेस है, जिसकी खपत हमेशा रहती है। इसीलिए मौसम के अनुसार फसल करके आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके पास स्टोर करने के लिए साधन उपलब्ध है, तो बिन मौसम की सब्जी को भी मार्केट में लाकर ऊंचे दामों में बेचा जा सकता है। इसीलिए किसान सब्जी की फसल का व्यवसाय करके 4 से 6 एकड़ की जमीन पर लगभग 2.5-3 लाख रुपए महीने का कमा सकते हैं।

5. Flowers Garden Business 

यदि ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्ति फूल का बगीचा शुरू करना चाहता है, तो वह भी प्रॉफिटेबल बिजनेस है। क्योंकि यदि आप फूलों को बेचना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं लोकल स्तर पर कस्टमर की डिमांड रहती है। जिससे कि आपको फूल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है, हालांकि आप यह अवश्य ध्यान रखें कि आपके फूल बगीचे में सभी प्रकार के फूल होने चाहिए, जो की सभी मौसम में आएं। जिससे कि आपकी बिक्री प्रत्येक महीने में होती रहेगी। 

वहीं आपको बता दें कि इस फूल को आप लोकल स्तर पर 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक बेच सकते हैं, इसके अलावा ऑनलाइन स्तर पर फूल को 90 से 80 रुपए तक सेल किया जा सकता है। इसके द्वारा भी आप आसानी से महीने का 1.5 से 2 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। क्योंकि फूलों के पेड़ों पर अधिक से अधिक मात्रा में फूल आते हैं, जिससे की आमदनी तेजी से बढ़ जाती है। हालांकि आपको बता दें की यह फूल बगीचा कम से कम 2 से 3 एकड़ में होना चाहिए।

Top 5 Village Business Kaise Suru Kare : Conclusion 

ग्रामीण क्षेत्र में शुरू करने वाले कुछ बिजनेसओं के बारे में ऊपर जानकारी दी गई है, जिसमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। यह सभी बिजनेस लाखों का टर्नओवर करने वाले हैं, जिनके माध्यम से आप महीने में लाखों का टर्नओवर कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत करने की आवश्यकता है, जिससे कि आपके बिजनेस से कमाई शुरू हो जाएगी।

Read More : Women Business Loan Scheme : इन 5 लाख महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ सावधि ऋण का लाभ, जानें क्या योजना है?

Leave a Comment