Startup India Seed Fund Scheme : नए स्टार्टअप्स को मिल रहा 50 लाख रुपए तक का फंड, ऐसे मिलेगा लाभ

Startup India Seed Fund Scheme : नमस्कार दोस्तों वर्तमान समय में सरकार के द्वारा युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप स्टार्टअप इंडस्ट्रीज में स्टार्टअप्स की संख्या में वृद्धि भी देखने को मिली है। लेकिन बहुत से ऐसे स्टार्टअप भी हैं, जोकि शुरुआती दौर में ही बंद हो जाते हैं। जिसकी सबसे अहम वजह स्टार्टअप को सही समय पर फंडिंग ना मिलना है। इसी को देखते हुए सरकार के द्वारा नए स्टार्टअप्स के लिए Startup India Seed Fund Scheme शुरू की है।

इस स्कीम की सहायता से पिछले विगत वर्षों में हजारों नए स्टार्टअप्स को फंडिंग मिली है, जिससे की स्टार्टअप सफल हुए हैं। इसीलिए जो भी स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं या जोकि स्टार्टअप को रन कर रहे हैं वह केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के माध्यम से अधिकतम 50 लाख रुपए तक की फंड धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए इस लेख में हम आपको स्कीम से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं, जिससे कि आप सहायता प्राप्त कर सकें।

Startup India Seed Fund Scheme 

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम को केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में शुरू किया गया है। इस स्कीम के माध्यम से सरकार बिजनेस संगठनों एवं नए स्टार्टअप्स को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके अंतर्गत नए स्टार्टअप्स अधिकतम 50 लाख रुपए तक का फंड प्राप्त कर सकते हैं। जोकि स्टार्टअप को बाजार में लांच करने, प्रोडक्ट टेस्ट, व्यवसायिक गतिविधियां, प्रोटोटाइप एवं प्रमाण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक होगी।

दरअसल शुरुआती दौर में प्रत्येक स्टार्टअप को वित्तीय सपोर्ट की आवश्यकता होती है, जिसके माध्यम से ही स्टार्टअप को एस्टेब्लिश करना आसान हो पाता है। इसी के साथ किसी भी शुरुआती स्टार्टअप आईडियाज पर बैंक एवं इन्वेस्टर्स बिना किसी प्रमाण और आंकड़े के आधार पर इन्वेस्ट करना नहीं चाहते हैं। जिससे कि स्टार्टअप को बंद होना पड़ता है। परंतु अब सरकार के द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के द्वारा आर्थिक सपोर्ट संभव हो गया है।

Startup India Seed Fund Scheme का उद्देश्य 

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम का उद्देश्य 2 साल के अंतर्गत शुरू होने वाले नए स्टार्टअप्स को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे कि स्टार्टअप को आर्थिक तौर पर भलीभांति सपोर्ट किया जा सके। इससे युवा स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित होंगे और अधिक से अधिक संख्या में स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रचार प्रसार होगा। वहीं इस स्कीम के संचालन से अब किसी भी स्टार्टअप को आर्थिक समस्या के कारण फंड प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी।

नए स्टार्टअप्स की इसी आर्थिक समस्या को देखते हुए सरकार के द्वारा इस स्कीम को शुरू किया गया है, जिसको केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है। इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा सन 945 करोड रुपए का बजट किया गया है, जिसके माध्यम से लगभग 3600 नए स्टार्टअप्स को फंड प्रदान किया जाएगा।

Startup India Seed Fund Scheme का लाभ

इस स्कीम के शुरू होने से युवा स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित होंगे और देश भर में स्टार्टअप्स इंडस्ट्रीज में बड़ा रिवॉल्यूशन आएगा। जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में स्टार्टअप शुरू होंगे, जिसकी महत्वपूर्ण वजह स्टार्टअप शुरू करने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की इस स्कीम के माध्यम से नए Startups 50 लाख रुपए तक का फंड प्राप्त करने के लिए पात्र हैं, इससे फंड के लिए बैंक एवं अन्य इन्वेस्टर्स की पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी और शुरुआती दौर में स्टार्ट अप को स्टेबल किया जा सकेगा।

Startup India Seed Fund Scheme हेतु पात्रता 

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के माध्यम से फंड प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप्स के पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए –

  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के अंतर्गत भारतीय स्टार्टअप को फंड लाभ दिया जाएगा।
  • यदि स्टार्टअप को एक से अधिक लोगों के द्वारा शुरू किया गया है, तो भारतीय नागरिक की हिस्सेदारी कम से कम 51% होनी चाहिए।
  • स्टार्टअप को शुरू हुए 2 वर्ष से कम समय हुआ होना चाहिए।
  • स्टार्टअप के शुरू होने में विधिक प्रक्रिया का पूर्ण रुप से पालन‌ होना आवश्यक है।
  • स्टार्टअप ने राज्य एवं केन्द्र सरकार से 10 लाख रुपए से अधिक का लोन ना लिया हो।

Startup India Seed Fund Scheme हेतु आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप अपने स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के माध्यम से फंड धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन संबंधित विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है। जिससे की स्कीम से संबंधित आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। इस आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूर्ण करना है, जिसके आधार पर ही सरकार के द्वारा स्टार्टअप को फंड दिया जाएगा।

Read More : Solar Atta Chakki Business Kaise Kare : सोलर आटा चक्की लगाकर ऐसे कमाएं 60,000 रुपए महीना, वन टाइम इंवेस्टमेंट

FAQ :

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

इस स्कीम का संचालन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के द्वारा किया जाता है।

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के द्वारा कितनी फंड धनराशि प्राप्त होगी?

इस स्कीम के अंतर्गत अधिकतम 50 लाख रुपए तक की फंड धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के अंतर्गत किन स्टार्टअप्स को लाभ मिलेगा?

इस स्कीम के अंतर्गत नए शुरू हुए स्टार्टअप जिनको 2 साल से कम समय हुआ है लाभ मिलेगा।

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम कब शुरू हुई?

इस स्कीम को केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में शुरू किया गया।

Leave a Comment