Small Business Loan Scheme : बिजनेस शुरू करने के लिए 1 लाख रुपए से अधिक का लोन न्यूनतम ब्याज दर पर पाएं

Small Business Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों वर्तमान समय में युवा स्व रोजगार एवं उद्यम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे कि वह स्वयं का रोजगार शुरू करके उन्नति कर सकें। इसके लिए युवाओं को राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हालांकि शुरुआती दौर में किसी भी व्यवसाय को शुरू करने में धनराशि की आवश्यकता होती है।

इसके लिए गुजरात सरकार के द्वारा छोटे व्यवसाय को शुरू करने के लिए लोन योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को न्यूनतम ब्याज दर पर लोन धनराशि अधिकतम समय के लिए दी जाती है, जिससे कि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसीलिए जो भी युवा अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वह सरकार की इस योजना के माध्यम से लोन धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

Small Business Loan Scheme 

गुजरात को व्यापारियों के राज्य के नाम से जाना जाता है, इसीलिए सरकार के द्वारा युवाओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता देने हेतु समय-समय पर योजना चलाई जाती हैं। इसी में एक स्माल बिजनेस लोन स्कीम भी है। दरअसल इस योजना को गुजरात राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉक्टर अंबेडकर अंत्योदय विकास निगम के द्वारा शुरू किया गया है। 

इसके माध्यम से सरकार एसटी समुदाय से संबंधित युवाओं को छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए 1,25,000 रूपए की धनराशि प्रदान कर रही है। इस ऋण धनराशि पर न्यूनतम ब्याज के तौर पर लाभार्थी युवा को 4% वार्षिक ब्याज दर के अनुसार धनराशि चुकानी होगी। साथ ही ऋण धनराशि चुकाने के लिए 5 वर्ष का अधिकतम समय दिया जाता है।

Small Business Loan Scheme के लाभ 

छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन लेने पर बहुत से लाभ प्राप्त होंगे, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • सरकार के द्वारा युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर वह ऋण धनराशि प्रदान की जाती है।
  • इस ऋण धनराशि को व्यवसाय शुरू करने के लिए न्यूनतम ब्याज पर दिया जाता है, जो की 4% वार्षिक ब्याज दर पर मिलता है।
  • इस योजना के संचालन से युवा स्वरोजगार अर्थात व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • इस ऋण धनराशि को चुकाने के लिए अधिकतम समय के तौर पर 60 महीने का समय मिलता है।
  • ऋण से संबंधित अधिकतम 2,302 रुपए की ईएमआई बनती है। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार ईएमआई को बनवा सकते हैं।

Small Business Loan Scheme हेतु पात्रता 

गुजरात में छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण हेतु निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है –

  • छोटे स्तर का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा गुजरात राज्य के युवाओं को ऋण धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय से संबंधित अर्थात राशन कार्ड का लाभ लेने वाले युवाओं को ही चयनित किया जाएगा।
  • इस स्कीम का लाभ ST समुदाय के लोगों को ही मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ देने वाले युवाओं में व्यवसाय शुरू करने के लिए दृढ़ निश्चय होना चाहिए।
  • इस ऋण को प्राप्त करने के लिए दो गारंटर की आवश्यकता होगी।
  • उम्मीदवार की आय 3 लाख रुपए सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Small Business Loan Scheme हेतु दस्तावेज 

स्मॉल बिजनेस को शुरू करने के लिए ऋण हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक अकाउंट 
  • फोटो 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 

Small Business Loan Scheme हेतु आवेदन प्रक्रिया 

स्माल बिजनेस लोन आवेदन के लिए प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है –

  • स्माल बिजनेस लोन हेतु आवेदन करने के लिए डाॅ अम्बेडकर अन्त्योदय विकास निगम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर स्माल बिजनेस लोन आवेदन संबंधित विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
  • जिससे कि लोन से संबंधित आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इसमें उम्मीदवार को नाम एवं दस्तावेज से संबंधित समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
  • इसी के साथ आवश्यक दस्तावेजों को भी ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
  • साथ ही पुनः इन सभी दस्तावेज एवं जानकारी को वेरीफाई करके फाइनल सबमिट कर देना है।
  • जिससे कि विभाग द्वारा आवेदन फार्म के अनुसार ऋण धनराशि को अप्रूव कर दिया जाएगा।

Read More : Karanataka Overseas Education Loan

FAQ :

गुजरात स्माल बिजनेस लोन किस विभाग से संबंधित है?

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग।

गुजरात स्मॉल बजनेस लोन के अंतर्गत कितनी ऋण धनराशि प्राप्त होती है?

इस योजना के अंतर्गत 1,25,000 रुपए की ऋण धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

गुजरात स्मॉल बिजनेस लोन किस ब्याज दर पर मिलता है?

यह लोन धनराशि 4% वार्षिक ब्याज दर पर प्राप्त होती है।

गुजरात स्मॉल बिजनेस लोन कितने समय के लिए मिलता है?

यह लोन धनराशि 5 वर्ष के लिए मिलती है।

Leave a Comment