Momos Business Kaise Kare : नमस्कार दोस्तों यदि आप फास्ट फूड से संबंधित छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो मोमोज सबसे बेहतरीन विकल्प है। क्योंकि आजकल की जनरेशन के लोगों को फास्ट फूड के तौर पर मोमोज खाना अच्छा लगता है। इसीलिए आप मोमोज के व्यवसाय को अपने गांव, कस्बे या शहर में शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने में लागत भी कम आती है और पहले दिन से ही इसमें आमदनी शुरू हो जाती है। इसीलिए वर्तमान समय में मोमोस का व्यवसाय प्राफिटेबल है।
दरअसल छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए मोमोज का ठेला लगाना, पहले दिन से कमाई करने का सबसे अच्छा जरिया है। हालांकि इसके लिए शुरुआती तौर पर कुछ आवश्यक कारक हैं, जिनको पूरा करने की आवश्यकता होती है। इसके पश्चात व्यक्ति आसानी से मोमोज का ठेला लगाना शुरू कर सकते है। जिससे कि महीने में मोमोज के ठेले का टर्नओवर लगभग 1,20,000 रुपए के आसपास आसानी से होना शुरू हो जाएगा, जिसमें लगभग 60% तक का प्रॉफिट है।
Table of Contents
Momos Business Kaise Kare || मोमोज व्यवसाय शुरू करने के लिए बजट
मोमोज का व्यवसाय शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मोमोज बेचने के लिए ठेला बनवाना होगा। इस ठेले को बनाने में लगभग 10,000 से 15,000 रुपए तक का खर्च आएगा। इसी के साथ मोमोज बनाने से संबंधित जिन भी बर्तनों का इस्तेमाल होगा, वह मार्केट से खरीदने होंगे जो कि लगभग 4,000 से 5,000 रूपए में आसानी से मिल जाएंगे।
इसके अलावा यदि आप अपने कस्टमर को बैठने के लिए व्यवस्था देना चाहते हैं, तो 3,000 से ₹4000 में कुर्सियां खरीद कर ठेला लगाने के स्थान पर डाल सकते हैं। जिससे कि कस्टमर आपकी ओर प्रभावित होंगे। इसीलिए शुरुआती तौर पर मोमोज का बिजनेस शुरू करने के लिए कुल बजट लगभग 22 से 25 हजार रुपए के आसपास आएगा।
Momos Business Kaise Kare || मोमोज बनाना कैसे सीखें?
मोमोज का व्यवसाय शुरू करने से पहले मोमोज बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। जिसमें मैदा, बंद गोभी, सोयाबीन की बरी, मसाला, नमक एवं चटनी बनाने में इस्तेमाल होने वाली अलग-अलग पदार्थ आवश्यक हैं। इसके बाद मोमोज बनाने की विधि सीखना सबसे अहम पहलू है, इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट शेफ को अपने लिए हायर कर सकते हैं जिसके माध्यम से आप मोमोज बनाने की रेसिपी सीख जाएंगे। इसके अलावा यूट्यूब पर उपलब्ध आनलाइन मोमोज बनाने की विधि के द्वारा भी घर पर टेस्टी मोमोज बनाना सीखा जा सकता है।
Momos Business Kaise Kare || मोमोज की बिक्री पहले दिन से कैसे होगी ?
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए उसकी अच्छी लोकेशन का होना बहुत ही आवश्यक है। इसीलिए यदि आप मोमोज का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं, तो मोमोज के ठेले को ऐसे स्थानों पर लगाएं जहां पर लोगों का आना जाना होता है जैसे – स्कूल, काॅलेज, दफ्तर एवं बाजार आदि। दरअसल इन स्थान पर मोमोज का ठेला लगाने पर अधिकतम संख्या में लोग आएंगे, जिससे कि आपका व्यवसाय पहले दिन से ही प्रगति करना शुरू कर देगा।
Momos Business Kaise Kare || मोमोज के ठेले से कैसे लाखों का टर्नओवर होगा ?
सामान्यतः मोमोज का ठेला लगाने वाले महीनों का लाखों रुपए कमाते हैं, इसलिए आप भी इस छोटे से व्यवसाय को शुरू करके लाखों रुपए कमा सकते हैं। दरअसल एक प्लेट मोमोज का मूल्य लगभग 40 रुपए है, यदि आप एक दिन में मोमोज की 100 प्लेटें बेचते हैं तो 1 दिन में लगभग ₹4000 की बिक्री हो जाएगी। जिसके मुताबिक एक महीने में 30 दिन* 4000 रुपए के अनुसार महीने का टर्नओवर 1,20,000 रुपए होगा। इस टर्न ओवर धनराशि में लगभग मोमोज बनाने में व्यक्ति का इन्वेस्टमेंट 40% तक आएगा और 60% नेट प्रॉफिट प्राप्त होगा।
इसीलिए मोमोज का ठेला लगाने वाला व्यक्ति महीने में 60% प्रॉफिट के अनुसार लगभग 72,000 रूपए महीना आसानी से कमा सकते हैं। इसीलिए छोटे स्तर का व्यवसाय शुरू करने के लिए मोमोज का व्यवसाय शुरू करना एक अच्छा विकल्प है जिसमें कम लागत आएगी और पहले महीने से ही अच्छा प्रॉफिट बनना शुरू हो जाएगा।
Read More : Student Money Loan : बिना इनकम प्रूफ स्टूडेंट्स को मिलेगा 10,000 रुपए तक का लोन, ऐसे अप्लाई करें
FAQ –
मोमोज का व्यवसाय शुरू करने के लिए कितना बजट होना चाहिए?
मोमोज का व्यवसाय छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए लगभग 25 हजार रुपए होना चाहिए।
मोमोज के व्यवसाय से सामान्यतः महीने का कितना टर्नओवर कर सकते हैं?
इस व्यवसाय के माध्यम से महीने का लगभग 1,20,000 रुपए टर्नओवर आसानी से कर सकते हैं।
मोमोज बनाने में किस सामग्री का उपयोग होता है?
मोमोज बनाने में मैदा, बन्द गोभी एवं सोयाबीन का मुख्यतः इस्तेमाल करते हैं।
मोमोज के व्यवसाय को कैसे शुरू करें?
मोमोज के व्यवसाय को ठेले से शुरू कर सकते हैं।