Mini Flour Mill Plant Business : यदि आप अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए मिनी आटा चक्की प्लांट लगाने से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं। इसके माध्यम से आप ग्रामीण या शहरीय क्षेत्र में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसके माध्यम से आप पहले दिन से ही कमाई करना शुरू कर सकेंगे। इसी के साथ आपकी सूचना के लिए बता दें की मिनी आटा चक्की प्लांट लगाने के लिए अधिकतम स्थान की आवश्यकता नहीं होती है और कम से कम लागत में इस आटा चक्की मील को इंस्टॉल कर सकते हैं।
इस मिनी आटा चक्की प्लांट को बिजली के साथ साथ सोलर एनर्जी के द्वारा भी चलाया जा सकता है। इसीलिए इस आटा चक्की मील को चलाने में खपत कम होती है और यह पूरी तरह से बिजली मुक्त है। दरअसल इस मिनी आटा चक्की प्लांट में इंटीग्रेटेड सिस्टम दिया गया है, जिसमें आटा चक्की के तीन पार्ट जुड़े हुए होते हैं। इसको 15HP के मोटर से चलाया जा सकता है। इसी के साथ इस व्यवसाय के माध्यम से महीने का लाखों रुपए टर्नओवर आसानी से किया जा सकता है।
Table of Contents
Mini Flour Mill Plant Business क्या है?
वर्तमान समय में व्यक्ति व्यवसाय की ओर अपना ज्यादा झुकाव रखता है, इसीलिए यदि आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपका बजट कम है तो आपके लिए मिनी आटा चक्की प्लांट व्यवसाय बहुत ही अच्छा है। दरअसल इस प्लांट सिस्टम को हाल ही में मार्केट में लॉन्च किया गया है, जिसमें आपको इंटीग्रेटेड सिस्टम मिल जाता है।
इस सिस्टम को 15HP से लेकर 20HP की सिंगल मोटर से चलाया जा सकते हैं, जिसके द्वारा आप अपनी मिनी आटा मील को भी चला सकेंगे। इस मिनी आटा चक्की में आपको 30 इंच की आटा चक्की, गेहूं क्लीनर एवं एक सेपरेटर मिल जाता है, जो की आटा और चोकर को अलग-अलग करता है।
Mini Flour Mill Plant कार्य प्रणाली
आटा चक्की मील के माध्यम से गेहूं को अधिक मात्रा में तेजी से पीसा जाता है, इसीलिए इसके माध्यम से आटा को कम समय के अंतर्गत अधिकतम मात्रा में प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि आटा चक्की मील के द्वारा सबसे पहले गेहूं को गेहूं क्लीनर मशीन की अंदर ले जाया जाता है, जिसका काम गेहूं को साफ करना होता है। इसके बाद साफ किया गया गेहूं आटा चक्की में जाता है, जो कि गेहूं को पीस देती है। इसके पश्चात अंतिम चरण में यह पिसा हुआ आटा सेपरेटर मशीन के अंदर जाता है, जो की आटा और चोकर को अलग-अलग कर देती है। जिससे कि साफ और अच्छा आटा बनकर तैयार हो जाता है। इसी के साथ पशुओं के लिए चोकर भी मिलता है।
Read More : Top 5 Village Business Kaise Suru kare : घर बैठे गांव में बिजनेस शुरू करें, महीनों में होगा लाखों का टर्नओवर
Mini Flour Mill Plant की क्षमता
इस मिनी आटा चक्की मील के द्वारा 250 किलोग्राम प्रति घंटा आटा पीसा जा सकता है, साथ ही इस मील से 350 किलोग्राम प्रति घंटा तक गेहूं साफ कर सकते हैं। इसीलिए इस मशीन के द्वारा आसानी से 6 घंटे में लगभग 1500 किलो तक आटा पीसा जा सकता है। यह आटा चक्की छोटे स्तर पर मील का कार्य करती है। जिसके माध्यम से छोटी मार्केट को आसानी से कवर कर सकते हैं।
Mini Flour Mill Plant कैसे चलेगा?
मिनी आटा चक्की मील प्लांट की सबसे अच्छी सुविधा यह है कि इस प्लांट को बिजली के साथ-साथ सोलर एनर्जी के माध्यम से चलाया जा सकता है। दरअसल इस मिनी मील मशीन में 15-20 हॉर्स पावर का मोटर लगा होता है, जिसके द्वारा इस मशीन को आसानी से चला सकते हैं। इसीलिए मशीन चलाने में बिजली का लगभग 18-20 किलोवाट का लोड रहता है, जिसके द्वारा मशीन को चला सकते हैं। इसके अलावा यदि आप सोलर एनर्जी के द्वारा 20 हॉर्स पावर का मोटर चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 24-25 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम को लगाना होगा।
Read More : Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme : कैनबरा बैंक से 50 लाख रुपए तक शिक्षा लोन पाएं, न्यूनतम ब्याज दर पर
Mini Flour Mill Plant की लागत
मिनी आटा चक्की प्लांट लगाने में लगभग 18 फीट लंबी इंटीग्रेटेड मशीन की आवश्यकता होती है। जिसमें गेहूं चक्की, क्लीनर एवं सेपरेटेड इंटीग्रेटेड मशीन लगी होती है, साथ ही 15-20 हॉर्स पावर का मोटर होता है। जिसकी टोटल मार्केट कास्ट लगभग 4-4.5 लाख रुपए के आसपास होगी। हालांकि यह मशीन अलग-अलग कंपनी के द्वारा अलग-अलग मार्केट कीमत पर सेल की जाती है। इसीलिए मशीन की वास्तविक कीमत के बारे में सटीक जानकारी दे पाना मुश्किल है।
इसके अलावा यदि आप इस मशीन को चलाने के लिए सोलर सिस्टम लगाते हैं, तो 24 से 25 किलोवाट के सोलर सिस्टम को लगाने में लगभग 7 से 8 लाख रुपए का खर्च आता है। वहीं यदि आप बिजली के माध्यम से प्रतिदिन मशीन के द्वारा 1.5 कुंटल गेहूं पीसते हैं, तो महीने में लगभग 7 रुपए प्रति यूनिट बिजली कीमत के अनुसार 22-23 हजार रुपए का खर्च आएगा।
Mini Flour Mill Plant से कितनी कमाई होगी?
मिनी आटा चक्की मील के द्वारा प्रतिदिन 6 घंटे में 1.5 कुंटल आटा पीस सकते हैं, यदि आप गेहूं बदलकर आटा पीसते हैं तो इसके लिए 3 रूपए प्रति किलो कीमत ले सकते हैं। जिसके अनुसार लगभग 4,500 रूपए बनते हैं। इसी के साथ-साथ 1.5 कुटल गेहूं से आटा पीसने पर लगभग 90-100 किलो तक चोकर बन जाता है। जिसकी मार्केट कीमत लगभग 23-25 रूपए प्रति किलो रहती है, जिसके मुताबिक 2500 रुपए तक का चोकर बेच सकते हैं।
इसीलिए मिनी आटा चक्की मील के द्वारा प्रतिदिन कुल 7000 रुपए तक कमाई की जा सकती है, जिससे महीने का लगभग 2,10,000 रुपए तक टर्नओवर हो जाता है। इसीलिए वर्तमान समय में मिनी आटा चक्की मील का व्यवसाय बहुत ही लाभकारी है, जिसके द्वारा महीने के लाखों रुपए कमाना आसान है।
Read More : 5 Best Way To Make Money Telegram : टेलीग्राम से रुपए कमाने के बेहतरीन तरीके तुरंत जानें