HDFC Bank Dairy Farm Loan : नमस्कार दोस्तो यदि आप डेयरी फार्म का संचालन कर रहे हैं या फिर अपनी डेयरी फॉर्म को बड़ा करना चाहते हैं तो उसके लिए आप आसानी से एचडीएफसी बैंक के द्वारा लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन के द्वारा आप अपनी डेयरी में पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी कर सकते हैं और डेयरी फार्म के मेंटेनेंस को भी करा सकते हैं।
दरअसल एचडीएफसी बैंक के द्वारा डेयरी फार्म से संबंधित कुछ खास लोन शुरू किए गए हैं, जिससे की डेयरी फार्म के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो पशुपालक या किसान डेयरी फार्म खोलने का सपना देख रहे हैं, उसको भी वह एचडीएफसी बैंक डेयरी फार्म लोन के द्वारा पूर्ण कर सकते हैं।
Table of Contents
HDFC Bank Dairy Farm Loan
दरअसल एचडीएफसी बैंक के द्वारा डेयरी फार्म से संबंधित लोन को Dairy Power Loan के नाम से शुरू किया गया है। इस लोन का उद्देश्य लाभार्थी डेयरी फार्म किसान को लोन सहायता प्रदान करना है। जिससे कि वह इस लोन धनराशि के माध्यम से डेयरी फार्म पर पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी कर सकें, जिससे की डेयरी फार्म की ग्रोथ आसानी से हो सकेगी। इसके अलावा इस लोन धनराशि का उपयोग डेयरी फार्म के मेंटेनेंस में भी किया जा सकता है।
इस लोन की सबसे खास बात यह है कि बैंक द्वारा पशुपालक किसान को लोन धनराशि बिना किसी जमीन के प्रदान कर दिया जाता है। इसीलिए यह लोन ऐसे पशुपालक भी प्राप्त कर सकते हैं, जिनके नाम पर जमीन नहीं है। हालांकि जिन पशुपालक डेयरी फार्म किसानों के पास जमीन है, वह बैंक से 5 से 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Read More : HDFC Pashupalan Loan Kaise Le : न्यूनतम समय एवं कम ब्याज दर के साथ 10 लाख रुपए तक पशुपालन लोन पाएं
HDFC Bank Dairy Farm Loan की विशेषताएं
एचडीएफसी बैंक डेयरी फार्म लोन की विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- जो पशुपालक डेयरी फार्म खोलना चाहते हैं, वह बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- जो पशुपालक डेयरी फार्म का संचालन कर रहे हैं, वह भी पशुओं की संख्या में वृद्धि करने के लिए लोन ले सकते हैं।
- बैंक द्वारा यह लोन पशुओं की संख्या में वृद्धि एवं डेयरी फार्म के मेंटेनेंस के लिए दिया जाता है।
- बैंक द्वारा जिन डेयरी फार्म मालिकों के पास बिल्कुल जमीन नहीं है, उनको ₹200000 तक का लोन मुहैया कराया जाता है।
- इस लोन के माध्यम से डेयरी फार्म की ग्रोथ आर्थिक रूप से जल्दी एवं आसानी से हो सकेगी।
HDFC Bank Dairy Farm Loan हेतु पात्रताएं
एचडीएफसी बैंक से डेयरी फार्म पर लोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है –
- डेयरी फार्म लोन लेने के लिए पशुपालक किसान की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- पशुपालक किसान जिस भी स्थान पर रहता हो, उसके पास पिछले 2 वर्ष से वहां की नागरिकता होनी चाहिए।
- डेयरी फार्म लोन के लिए किसान के पास कम से कम दो पशु पहले से होने चाहिए।
- डेयरी फार्म से संबंधित किसान के पास कम से कम 0.5 एकड़ जमीन होनी चाहिए। हालांकि यदि जमीन नहीं है, तब भी बैंक के द्वारा 2 लाख रुपए प्रति किसान लोन दिया जाता है।
HDFC Bank Dairy Farm Loan हेतु आवश्यक दस्तावेज
एचडीएफसी बैंक से डेयरी फार्म लोन लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- पशु बीमा
- केवाईसी फॉर्म
- फोटो
HDFC Bank Dairy Farm Loan हेतु आवेदन प्रक्रिया
एचडीएफसी बैंक में डेयरी फार्म लोन के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –
- एचडीएफसी बैंक डेयरी फार्म लोन के लिए सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी एचडीएफसी बैंक में विजिट करना होगा।
- बैंक के कर्मचारियों से डेयरी फार्म लोन से संबंधित केवाईसी फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इस केवाईसी फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है एवं संबंधित दस्तावेजों को भी फॉर्म से संलग्न कर देना है।
- इसके पश्चात केवाईसी फॉर्म को बैंक में जमा कर दें।
- जिससे कि बैंक के किसी एक कर्मचारी द्वारा आपके डेयरी फार्म पर विजिट किया जाएगा।
- जिसके अंतर्गत बैंक लोन से संबंधित सभी पात्रताओं की जांच होगी।
- यदि इस जांच के दौरान सभी पात्रताएं पूर्ण होती हैं, तो बैंक के द्वारा आपका डेयरी फार्म लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
Read More : Startup India Seed Fund Scheme : नए स्टार्टअप्स को मिल रहा 50 लाख रुपए तक का फंड, ऐसे मिलेगा लाभ