Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme : नमस्कार दोस्तों यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपने उच्च शिक्षा प्राप्ति के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपके लिए केनरा बैंक लोन स्कीम लेकर आई है। दरअसल केनरा बैंक के द्वारा Vidya Turant लोन स्कीम जारी की गई है, इस स्कीम के माध्यम से उम्मीदवार उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 30 से 50 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लोन स्कीम के अंतर्गत कुल 55 विद्यालय चयनित किए गए हैं, जिन में शिक्षा प्राप्ति के लिए लोन प्रदान किया जाता है। दरअसल इन विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है, जिसके आधार पर उम्मीदवार केनरा बैंक से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बैंक के द्वारा विश्वविद्यालय को तीन कैटेगरी में रखा गया है।
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme
दरअसल केनरा बैंक के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए Vidya Turant Loan स्कीम जारी की गई है। इस स्कीम के माध्यम से देश भर के 55 विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल इन 55 विश्वविद्यालय की लिस्ट केनरा बैंक के द्वारा ऑनलाइन जारी की गई है, जिसको ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
इन विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है, एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले विद्यार्थियों को लोन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह लोन न्यूनतम ब्याज दर एवं अधिकतम समय सीमा के लिए दिया जाता है। जिससे कि विद्यार्थी को लोन चुकाने में कोई भी परेशानी ना हो। इसी के साथ आपको बता दें कि Vidya Turant Loan स्कीम के माध्यम से विद्यार्थी 30 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme धनराशि
केनरा बैंक के द्वारा संचालित की जाने वाली Vidya Turant लोन स्कीम के अंतर्गत कॉलेज की तीन कैटेगरी बनाई गई हैं, जिसको Catagory A, B एवं C शामिल हैं। इस कैटेगरी के अनुसार बैंक के द्वारा Catagory A के अभ्यार्थियों को 50 लाख रुपए, Catagory B के अभ्यार्थियों को 40 लाख रुपए एवं Catagory C के अभ्यार्थियों को 30 लाख रुपए का लोन देती है। इसी के साथ आपको बता दें की Catagory A के अंतर्गत 2 कॉलेज एवं Catagory B के अंतर्गत 10 कॉलेज एवं Catagory C के अंतर्गत 48 कॉलेजों को चयनित किया गया है।
Collage List : Click Here
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme के लाभ
केनरा बैंक के द्वारा चलाई जाने वाली Vidya Turant लोन स्कीम के लाभ कुछ इस प्रकार हैं –
- इस स्कीम के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए लोन प्रदान किया जाता है।
- इस लोन पर बैंक के द्वारा किसी भी प्रकार की फीस चार्ज नहीं की जाती है।
- इस लोन पर किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती है।
- इस लोन धनराशि पर उम्मीदवार को न्यूनतम ब्याज दर चुकानी होती है।
- इसी के साथ उम्मीदवार पर Prepayment Penalty नहीं पड़ती है।
Read More : 5 Best Way To Make Money Telegram : टेलीग्राम से रुपए कमाने के बेहतरीन तरीके तुरंत जानें
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme की विशेषताएं
केनरा बैंक के माध्यम से Vidya Turant Loan स्कीम के अंतर्गत लोन लेने पर निम्नलिखित विशेषताएं प्राप्त होती है –
- केनरा बैंक के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए लाखों रुपए का लोन दिया जाता है।
- इस स्कीम के अंतर्गत 30 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का शिक्षण लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- इस लोन भुगतान हेतु बैंक द्वारा 15 साल का लंबा समय दिया जाता है, इसी के साथ उम्मीदवार अपनी सुविधाजनक ईएमआई बनवा सकता है।
- इस लोन धनराशि पर उम्मीदवार को 7.10% का वार्षिक ब्याज दर चुकानी होती है।
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme हेतु पात्रता
केनरा बैंक से शिक्षा लोन प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए –
- बैंक द्वारा यह लोन केवल भारतीय अभ्यार्थियों को ही दिया जाएगा।
- इस लोन के लिए केवल उच्च शिक्षा प्राप्ति करने वाले अभ्यार्थी ही अप्लाई कर सकते हैं।
- अभ्यार्थी ने उच्च शिक्षा हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम पास किया होना चाहिए। जो कि राज्य/केंद्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme हेतु आवश्यक दस्तावेज
कैनरा बैंक से शिक्षा लोन प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
- आधार कार्ड
- फोटो
- शिक्षण प्रमाण पत्र
- एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट
- विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र
Canara Bank Vidya Turant Loan Scheme आवेदन प्रक्रिया
केनरा बैंक के माध्यम से शिक्षा लोन प्राप्त करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं –
- केनरा बैंक Vidya Turant लोन स्कीम के माध्यम से लोन अप्लाई करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर आपको सबसे पहले लोन वाले क्षेत्र में जाना है।
- जिसमें आपको एजुकेशन लोन से संबंधित विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
- इस एजुकेशन लोन स्कीम के अंतर्गत आपको Vidya Turant लोन स्कीम मिलेगी, जिस पर क्लिक कर देना है।
- जिससे कि Vidya Turant लोन से संबंधित पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अप्लाई का विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदन फार्म खुल जाएगा, जिसमें उम्मीदवार को आवेदन फार्म से संबंधित समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
- इसी के साथ ऑनलाइन दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा, जिसको भली भांति करें।
- इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात लोन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर देना है।
Read More : Women Business Loan Scheme : इन 5 लाख महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ सावधि ऋण का लाभ, जानें क्या योजना है?