Karnataka Government Overseas Education Loan : नमस्कार दोस्तों वर्तमान समय में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है, जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करता है। लेकिन निम्न एवं मध्यम वर्गीय समुदाय के लिए शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण आर्थिक संकट है। इसीलिए सरकार के द्वारा शिक्षा लोन से संबंधित बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं,जिसके माध्यम से अभ्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए लोन दिया जाता है। इस लोन धनराशि पर न्यूनतम या फिर शून्य ब्याज देना होता है।
इसीलिए इस प्रकार की विदेश शिक्षा लोन योजना को कर्नाटक सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले अभ्यार्थियों को लोन प्रदान करती है। जिससे कि लाभार्थी विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। यदि आप भी कर्नाटक सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
Table of Contents
Karnataka Government Overseas Education Loan
कर्नाटक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के अभ्यार्थियों के लिए विदेश शिक्षा लोन योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले अभ्यार्थियों को शून्य ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन धनराशि पर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का ब्याज शुल्क नहीं देना होगा। इसीलिए लाभार्थी विद्यार्थियों के लिए विदेश शिक्षा लोन योजना बहुत ही लाभकारी है, इस योजना के माध्यम से अभ्यार्थी विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूर्ण कर सकते हैं।
Karnataka Government Overseas Education Loan के लाभ
कर्नाटक सरकार के द्वारा मिलने वाली विदेश शिक्षा लोन योजना के लाभों को नीचे विस्तारित किया गया है –
- विदेश शिक्षा लोन का लाभ कर्नाटक राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्राप्त होगा।
- इस स्कीम के अंतर्गत विदेश शिक्षा लोन के तौर पर 20 लाख रुपए तक की धनराशि प्राप्त होगी।
- विदेश शिक्षा लोन पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा अर्थात इस धनराशि पर शून्य प्रतिशत का ब्याज लगेगा।
- विदेश शिक्षा लोन के माध्यम से विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले अभ्यार्थी अपने सपने को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
Karnataka Government Overseas Education Loan हेतु पात्रताएं
विदेशी शिक्षा लोन प्राप्त करने के लिए कुछ पत्रताएं निर्धारित की गई हैं, जो कि कुछ इस प्रकार हैं –
- इस योजना का लाभ केवल कर्नाटक राज्य के निवासी छात्र-छात्राओं को ही दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत लाभ केवल अल्पसंख्यक समुदाय जैसे- मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, पारसी को ही मिलेगा।
- अभ्यार्थी के पास विदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एडमिशन के लिए पत्र प्राप्त होना चाहिए।
- विदेशी शिक्षा ऋण के तौर पर लाभार्थी को अपनी भूमि/ मकान बंधक के तौर पर रखना होगा। जिसकी कीमत विदेश शिक्षा ऋण के समान होनी चाहिए।
Karnataka Government Overseas Education Loan हेतु दस्तावेज
विदेशी शिक्षा लोन के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो कि इस प्रकार हैं –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
Karnataka Government Overseas Education Loan हेतु आवेदन
विदेशी शिक्षा ऋण के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा –
- विदेशी शिक्षा ऋण के लिए कर्नाटक कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
- जिससे कि एक नया फार्म खुलेगा, जिसमें आधार कार्ड नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- इससे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसको वेरीफाई करना है।
- जिससे कि अभ्यार्थी का विदेशी शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- इसके पश्चात आवेदन प्रक्रिया खुल जाएगी, जिसमें शिक्षा संबंधी दस्तावेज एवं अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म को भी सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
Read More : Momos Business Kaise Suru kare
FAQ – Overseas Education Loan
विदेशी शिक्षा लोन के माध्यम से कितनी धनराशि प्राप्त होगी?
विदेशी शिक्षा लोन के माध्यम से 20 लाख रुपए तक लोन प्राप्त कर सकते हैं।
विदेशी शिक्षा लोन पर कितना ब्याज देना होगा?
विदेशी शिक्षा लोन कर्नाटक सरकार के द्वारा शून्य ब्याज दर पर दिया जा रहा है।
किस राज्य में शून्य ब्याज दर पर विदेशी शिक्षा लोन मिल रहा है?
दर असल कर्नाटक राज्य के द्वारा शून्य ब्याज दर पर विदेशी शिक्षा ऋण दिया जा रहा है।
कर्नाटक सरकार विदेश शिक्षा ऋण किसे दे रही है?
कर्नाटक सरकार के द्वारा विदेशी शिक्षा ऋण अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को दिया जा रहा है।